फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश : 72 घंटों के भीतर ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का होगा सर्वे, 25 फीसदी राहत राशि तत्काल देगी सरकार

Mon, 10 Jan 2022 04:51 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

कृषि मंत्री कमल पटेल ने ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को 25 फीसदी राहत राशि जल्द से जल्द दिलाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि 72 घंटों के भीतर खराब फसलों का सर्वे करा लिया जाएगा। बीमा की शेष 75 फीसदी राशि मार्च में फसल कटने के बाद मिलेगी।
विज्ञापन
ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का निरीक्षण करते कृषि मंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने ओलावृष्टि से पीड़ित किसानों को त्वरित मुआवजा राशि दिलाने का आश्वासन दिया है। सोमवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि फसल आने के पहले 25 फीसदी राशि हम अभी किसानों को दिला देंगे। जितने किसानों की क्षति हुई है उन्हें जल्द से जल्द बीमा राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि कई जगह रिपोर्ट भेज दी गई है बाकी की जगहों में अधिसूचित करा दिया जाएगा। तत्काल 72 घंटे के भीतर सर्वे कराने के बाद हम फसल आने के पहले किसानों को 25 फीसदी बीमा राशि कंपनी से प्रदान कराएंगे।  शेष 75 फीसदी बीमा राशि का भुगतान मार्च में जैसे ही फसल आएगी तब किया जाएगा। प्रदेश के एक-एक किसान के खेत में होने वाले नुकसान की वीडियोग्राफी करा के उसे नुकसान की भरपाई की जाएगी। राजगढ़ जिले में सर्वे का काम पूरा हो चुका है वहां के कलेक्टर ने इसकी सूचना सबसे पहले दी है। बाकी की जगहों में भी जहां ओलावृष्टि हुई है वहां जल्दी सर्वे कराया जाएगा। किसानों को घबराने की जरूरत नहीं है प्रदेश सरकार उनके साथ है। जिन किसानों का बीमा नहीं है उन्हें आरबीसी 6-4 के तहत राशि दी जाएगाी।  
विज्ञापन


प्रदेश के किसानों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि किसानों की फसल की क्षति पूर्ति के लिए हमने किसान फसल बीमा योजना लागू कर दी है। बीते साल प्रदेश के किसानों की सोयाबीन की फसल खराब हुई थी, हमने तारीख बढ़ाने के बाद प्रदेश के करीब 47 लाख किसानों का बीमा कराया है। 

बता दें कि मध्य प्रदेश में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से गुना, ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, छतरपुर, उज्जैन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा और दमोह जिलों के कई हिस्सों में ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। सबसे ज्यादा नुकसान लहसुन, प्याज, आलू, चना और गेंहू की फसल को हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें