फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: इटारसी-छिवकी विशेष पैसेंजर ट्रेन का एसएलआर कोच पटरी से उतरा, कोई हताहत नहीं

Thu, 01 Apr 2021 01:33 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

  • पश्चिम-मध्य रेलवे के अधिकारी ने बताया, बुधवार रात करीब पौने नौ बजे पटरी से उतरा एसएलआर कोच
  • जबलपुर-इटारसी सेक्शन में डाउन लाइन पर रेल यातायात हुआ प्रभावित
विज्ञापन
Train accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में बोहानी रेलवे स्टेशन के पास इटारसी-छिवकी (प्रयागराज) विशेष पैसेंजर ट्रेन की एक एसएलआर कोच बुधवार को पटरी से उतर गई। इससे जबलपुर-इटारसी सेक्शन में डाउन लाइन पर रेल यातायात प्रभावित हुआ है।

विज्ञापन


हालांकि, इससे किसी व्यक्ति के हताहत होने की खबर नहीं है। पश्चिम-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राहुल जयपुरिया ने बताया, इटारसी-छिवकी (प्रयागराज) विशेष पैसेंजर ट्रेन नंबर 01117 का एक एसएलआर कोच बोहानी रेलवे स्टेशन के पास बुधवार रात को करीब पौने नौ बजे पटरी से उतर गया। 

उन्होंने कहा, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। जयपुरिया ने बताया कि यह कोच इंजन के बाद लगा हुआ था। उन्होंने कहा कि हादसे के कारण का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


जयपुरिया ने बताया कि हादसे के कारण जबलपुर-इटारसी सेक्शन में डाउन लाइन पर रेल यातायात प्रभावित हुआ है। बोहानी रेलवे स्टेशन पश्चिम-मध्य रेलवे के जबलपुर-इटारसी सेक्शन में आता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें