मध्य प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनुपम राजन को वीरा राणा के स्थान पर राज्य का नया मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राणा (1988 बैच के आईएएस अधिकारी) को रश्मि अरुण शमी (1994 बैच) के स्थान पर मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
मध्य प्रदेश सरकार ने सोमवार को वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनुपम राजन को वीरा राणा के स्थान पर राज्य का नया मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राणा (1988 बैच के आईएएस अधिकारी) को रश्मि अरुण शमी (1994 बैच) के स्थान पर मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
रश्मि अरुण शमी, जो स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव हैं, एमपीबीएसई के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार संभाल रही थी। राज्य सरकार ने सोमवार रात को एक अलग आदेश में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी कल्पना श्रीवास्तव (1992 बैच) को मत्स्य पालन और मछुआरा कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव (पीएस) के रूप में नियुक्त किया है। कल्पना श्रीवास्तव को उद्यानिकी विभाग के प्रमुख सचिव पद से हटाए जाने के बाद नई नियुक्ति नहीं दी गई थी। उन्होंने बतौर प्रमुख सचिव प्याज घोटाले की जांच शुरू की थी और उद्यानिकी के आयुक्त मनोज अग्रवाल के खिलाफ जांच बिठाई थी। उन्हें हटाए जाने पर सरकार की खूब किरकिरी हुई थी और कांग्रेस नेता विवेक तनखा ने भी राज्य सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाए थे। सूत्रों ने कहा कि कृषि उत्पादन आयुक्त (एपीसी) शैलेंद्र सिंह (1988 बैच) को राजन (1993 बैच) के स्थान पर उच्च शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जो मुख्य चुनाव अधिकारी के रूप में तैनात थे।