फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतना: अचानक बिगड़ी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की तबीयत, डॉक्टरों ने बताई यह दिक्कत

Sun, 06 Mar 2022 04:02 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

डांसर सपना चौधरी की शनिवार रात अचानक तबीयत खराब हो गई, पेट दर्द की शिकायत के बाद उन्हें रीवा के अस्पताल में भर्ती किया गया, इलाज के बाद उन्हें होटल भेज दिया गया।
विज्ञापन
हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फेमस हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की शनिवार रात अचानक तबीयत खराब हो गई, जिसके चलते रात तीन बजे उन्हें रीवा के संजय गांधी स्मृति हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। आराम मिलने का बाद उन्हें वापस होटल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार सपना चौधरी को पेट में तेज दर्द था, जिसका इलाज किया गया।   
विज्ञापन


सपना चौधरी के स्टाफ से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 3 बजे उन्हें अचानक पेट में तेज दर्द शुरू हो गया, जिससे उनके साथ मौजूद लोग घबरा उठे। आनन-फानन में उन्हें रीवा के संजय गांधी स्मृति हॉस्पिटल में लाया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में उनका तत्काल इलाज शुरू किया गया। चिकित्सकों ने उन्हें कुछ जांचे कराने की सलाह दी हैं। प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया, जिसके बाद वे होटल पहुंची, फिलहाल वे पूरी तरह स्वस्थ हैं। 

डांसर सपना चौधरी सतना जिले के रामपुर बघेलान में एक सर्राफा व्यापारी के यहां प्रोग्राम देने आई थीं। प्रोगाम के दौरान सपना ने दिल्ली की गर्मी जैसे गानों पर दर्शकों का दिल लूट लिया। उनके तेरी आख्या का गाने पर लोग उन्हें देखते ही रह गए। सतना के लोगों को सपना चौधरी के ठुमके खूब भाए, दर्शकों ने सीटी बजाकर उनका स्वागत किया। प्रस्तुति के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके चलते उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें