फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: उज्जैन जिले के गांव में खुदाई के दौरान मिले परमारकालीन मंदिर के अवशेष, एक हजार साल पुराना बताया जा रहा मंदिर

Sun, 13 Feb 2022 06:45 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन जिले के गांव में परमारकालीन मंदिर के अवशेल मिले हैं। जिले के कलमोड़ा गांव में चल रही खुदाई के दौरान ये अवशेष मिले हैं। मंदिर एक हजार साल पुराना बताया जा रहा है। पुरातत्व विभाग खुदाई करवा रहा है। 
विज्ञापन
गांव में खुदाई के दौरान मिले परमारकालीन मंदिर के अवशेष - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मप्र के उज्जैन जिले की बड़नगर तहसील के एक गांव में परमारकालीन मंदिर के अवशेष मिले हैं। खुदाई के दौरान ये अवशेष मिले हैं। पुरातत्व विभाग ने इनके परमारकालीन होने का दावा किया है और कहा है कि एक हजार साल पुराने मंदिर के अवशेष है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बड़नगर तहसील के गांव कलमोड़ा में पुरातत्व विभाग के वाकणकर शोध संस्थान द्वारा खुदाई करवाई जा रही है। खुदाई के दौरान यहां जमीन से मंदिर के अवशेष मिले हैं। परमारकालीन मंदिर बताया जा रहा है।  यह शिव मंदिर बताया जा रहा है जिसमें स्थापित जलाधारी, नंदी, कलश आदि के अवशेष खुदाई में मिले हैं। इन अवशेषों को निकालने के लिए खुदाई की जा रही है। जिस मंदिर के अवशेष मिले हैं वह एक हजार साल पुराना बताया जा रहा है। अवशेषों में अब तक गर्भगृह तक का पता चल चुका है। मंदिर के कलश के अवशेष भी खुदाई में मिले हैं। नंदी और खंडित जलाधारी भी मिली है। अब तक की खुदाई में मंदिर का विशाल प्रांगण होना दिखाई दे रहा है। वाकणकर शोध संस्थान के डॉ. ध्रुवेंद्र जोधा के मुताबिक खुदाई अभी खत्म नहीं हुई है लेकिन अब तक की खुदाई से मंदिर के करीब 30 से 40 फीट लंबाई का होने का प्रमाण सामने आया है। मंदिर 1000 साल पुराना होने के तथ्य सामने आए हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें