फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhya Pradesh: रीवा में दस हजार लेते रीडर गिरफ्तार, प्रकरण खारिज करने के लिए मांगी थी रिश्वत

Thu, 18 Aug 2022 04:15 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

रीवा लोकायुक्त ने दस हजार की रिश्वत लेते एक रीडर को रंगहाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के कार्यालय में रीडर है। 
विज्ञापन
दस हजार की रिश्वत के साथ रीडर को पकड़ा है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के रीवा में अनुविभागीय अधिकारी के रीडर को दस हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। यह रकम उसने एक प्रकरण को खारिज करवाने के बदले मांगी थी। 15 सदस्यीय टीम ने कार्रवाई की है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कृषक विपुल मिश्रा ग्राम सेमरी कला, तहसील मनगंवा ने लोकायुक्त से शिकायत की थी। इसमें बताया था कि जमीन पर स्टे से फाइल हटाने के लिए एवं प्रकरण ख़ारिज करने के लिए वो अनुभिभागिय अधिकारी राजस्व के रीडर कमलेश तिवारी से मिला था। काम के बदले उन्होंने 20 हजार रुपये की मांग की थी। आखिरकार बात दस हजार पर तय हो गई। विपुल ने इसकी शिकायत लोकायुक्त को कर दी।

जांच के बाद लोकायुक्त ने आरोपी को रंगेहाथ पकड़ने की योजना बनाई और फरियादी विपुल को रुपये लेकर मनगवा के अनुभिभागिय अधिकारी राजस्व के कार्यालय में रीडर कमलेश तिवारी के पास भेजा। जैसे ही विपुल ने आरोपी रीडर को रुपये थमाए, वैसे ही लोकायुक्त 
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने उसे दबोच लिया। आरोपी को लोकायुक्त टीम पकड़ कर रेस्ट हाउस ले गई। जहां कार्रवाई जारी है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें