फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप किया और फिर खेत में फेंक दिया

Sat, 02 Aug 2014 10:39 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एमपी पुलिस ने शुक्रवार शाम दो लोगों को एक नाबालिग से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है। मामला मध्य प्रदेश के सतना जिले का है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सुकुलगवां गांव में बुधवार रात ये वारदात हुई और गुरूवार को पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने बताया कि 15 साल की नाबालिग लड़की को आरोपियों ने उस वक्त दबोच लिया जब वह शौच के लिए जा रही थी।

अंग्रेजी अखबार TOI के मुताबिक शेरा रावत और अजय कोल उसे पड़ोस के खींच कर खेत में ले गए।

ताला पुलिस स्टेशन इंचार्ज सुंद्रेश ने बताया कि बलात्कार के बाद आरोपियों ने लड़की को एक खेत में फेंक दिया और फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि,"पीड़ित किसी तरह अपने रिश्तेदार के घर पहुंची जो नजदीक ही था. इसके बाद वह घर पहुंची, बुधवार को बारिश थी जिसके कारण उस दिन पुलिस तक पहुंचना संभव नहीं हो पाया।"

दोनों आरोपियों को बलात्कार और एससी, एसटी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें