फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhya Pradesh: बिना जमीन वाले मंदिरों के पुजारियों को हर माह 5 हजार रुपये मिलेंगे, आदेश 1 मई से लागू

Fri, 27 May 2022 05:30 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश सरकार बिना जमीन वाले मंदिरों के पुजारियों को हर माह 5 हजार रुपये देगी। इस संबंध में धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग ने आदेश जारी कर दिए। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 4 मई को भोपाल में एक कार्यक्रम में की थी।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश का वल्लभ भवन (भोपाल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश सरकार के धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग ने आदेश जारी किया है, जिसमें बिना जमीन वाले मंदिरों के पुजारियों को हर माह 5 हजार रुपये देने की बात है। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 4 मई को भोपाल में एक कार्यक्रम में की थी।
विज्ञापन

 
धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के उप सचिव पुष्पा कुलेश की तरफ से आदेश जारी किए गए। जिसके अनुसार जिन मंदिरों के पास कृषि भूमि नहीं है, उन मंदिरों के पुजारियों को 5 हजार रुपये प्रतिमाह की दर से भुगतान किया जाएगा। वहीं, जिन मदिरों के पास पांच एकड़ तक कृषि भूमि है, उन मंदिरों के पुजारियों को 2500 रुपये प्रतिमाह की दर से भुगतान किया जाए। इसके अलावा जिन मंदिरों के पास पांच एकड़ से 10 एकड़ तक कृषि भूमि है, उन मंदिरों के पुजारियों को 2 हजार रुपये प्रतिमाह की दर से भुगतान किया जाए। साथ ही जिन मंदिरों के पास 10 एकड़ से अधिक भूमि है, उन मंदिरों के पुजारियों को अलग से शासन द्वारा कोई मानदेय नहीं दिया जाएगा। यह आदेश 1 मई 2022 से प्रभावशील होगा।
 
बता दें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 4 मई को भोपाल के गुफा मंदिर में अक्षय उत्सव कार्यक्रम में भगवान परशुराम की 21 फीट ऊंची मूर्ति के अनावरण के अवसर पर पुजारियों को 5 हजार रुपये मानदेय देने का ऐलान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें