फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhya Pradesh: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिन के मध्य प्रदेश दौरे पर आएंगे, बाबा महाकाल के करेंगे दर्शन

Wed, 25 May 2022 03:20 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय दौरे पर मध्य प्रदेश आएंगे। यहां पर स्वास्थ्य संस्थाओं की आधारशिला रखने के साथ ही एक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रपति के दौरे की तैयारियों की मंगवार को जानकारी ली।
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय दौरे पर मध्य प्रदेश आएंगे। यहां पर स्वास्थ्य संस्थाओं की आधारशिला रखने के साथ ही एक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रपति के दौरे की तैयारियों की मंगवार को जानकारी ली।
विज्ञापन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 27 मई को भोपाल पहुंचेंगे। इसके अगले दिन 28 मई को भोपाल में स्वास्थ्य संस्थाओं के भूमिपूजन कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद राष्ट्रपति 29 मई की सुबह भोपाल से उज्जैन जाएंगे। यहां राष्ट्रपति कालिदास अकादमी में अखिल भारतीय आयुर्वेद सम्मेलन के प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे। वह महाकाल मंदिर में पूजा भी करेंगे। इसके बाद दोपहर में राष्ट्रपति इंदौर होते हुए दिल्ली के लिए रवाना होंगे।  
विज्ञापन

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें