मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के साथ ही राजनीतिक दलों के आरोप-प्रत्यारोप भी तेज हो गए हैं। सोमवार को पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने बीजेपी पर कृष्णा गौर को गोविंदपुरा विधानसभा से हटाने के लिए साजिश के तहत महापौर का टिकट देने की बात कही।
पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि बीजेपी कृष्णा गौर के खिलाफ साजिश कर रही है। बीजेपी कृष्णा गौर को महापौर का टिकिट देकर उन्हें विधानसभा से हटाना चाहती है। उन्होंने कहा कि कृष्णा गौर पर दबाव बनाकर BJP चुनाव लड़ाना चाहती है। शर्मा ने कहा कि बीजेपी के नेता कृष्णा गौर की जगह गोविंदपुरा से किसी बड़े आदमी को बिठाना चाहते हैं।
सिंधिया पर भी साधा निशाना
पीसी शर्मा ने बीजेपी के प्रत्याशी घोषणा में देरी को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तंज कसा। शर्मा ने कहा कि बीजेपी के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा में देरी के पीछे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया हैं। उन्होंने कहा कि जब सिंधिया कांगेस में थे तब यही स्थिति बनती थी। अब बीजेपी में पहुंच गए तो वहां भी लिस्ट नहीं निकल रही।