फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: आंगनवाड़ी केंद्रों का संचालन 31 जनवरी तक बंद, पूरक पोषण आहार का वितरण रहेगा जारी

Sun, 16 Jan 2022 04:55 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति को देखते हुए प्रदेशभर में आंगनवाड़ी केंद्रों का संचालन 31 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। 
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में 31 जनवरी तक आंगनवाड़ी केंद्रों का संचालन स्थगित - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए प्रदेशभर में आंगनवाड़ी केंद्रों का संचालन 31 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। इस अवधि में बच्चों को गर्म पके भोजन के स्थान पर  रेडी-टू-ईट पूरक पोषण आहार का वितरण किया जाएगा। साथ ही टेक होम राशन पात्र हितग्राहियों को उनके घर में उपलब्ध कराया जाएगा। आंगनवाड़ी केंद्र द्वारा दी जाने वाली अन्य सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी। 
विज्ञापन




बता दें कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जिन्हें देखते हुए प्रदेश में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के स्कूलों को भी 31 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना गाइडलाइन को और सख्त कर दिया है। प्रदेश में रैलियों, मेलों और बड़े आयोजनों पर रोक लगा दी गई है। वहीं छोटे आयोजनों की छूट दी गई है लेकिन सिर्फ 250 लोग ही शामिल किए जा सकते हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें