फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर के चोर का फिल्मी अंदाज: बच्चे के साथ आकर खरीदारी करता, फिर बच्चे को वहीं बैठाकर बिना पैसे दिए दुकान से हो जाता रफूचक्कर

Sun, 16 Jan 2022 04:45 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

चोरी के रोज अलग-अलग मामले सामने आ रहे हैं। डिमांड पर बाइक चोरी करने के खुलासे के बाद अब दो नए मामले सामने आए हैं। एक में ताला सुधारने के नाम बदमाश घर में चोरी करते थे तो दूसरे मामले में बच्चे का इस्तेमाल कर कपड़ों की दुकान में ठगी की जाती थी।
विज्ञापन
आरोपी के पास से जब्त किए गए कपड़े - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चोरी के रोज अलग-अलग मामले सामने आ रहे हैं। डिमांड पर बाइक चोरी करने के खुलासे के बाद अब दो नए मामले सामने आए हैं। एक में ताला सुधारने के नाम बदमाश घर में चोरी करते थे तो दूसरे मामले में बच्चे का इस्तेमाल कर कपड़ों की दुकान में ठगी की जाती थी।
विज्ञापन


दरअसल पिछले दिनों इंदौर में कपड़े की दुकान पर अजीबोगरीब ढंग से चोरी हुई थी। दुकान मालिक शबाना पति नुसरत ने बताया था कि एक व्यक्ति कपड़े की दुकान पर पहुंचा। उसके साथ सात साल का बच्चा भी था। व्यक्ति ने 15 हजार रुपये के कपड़े खरीदे और कहा कि बच्चा दुकान पर बैठा है, तब तक पत्नी को कपड़े दिखाकर आता हूं। वह कपड़े अपने साथ ले गया और बच्चे को वहीं छोड़ दिया। काफी देर तक व्यक्ति नहीं लौटा तो दुकान संचालक को शंका हुई।

बच्चे से पूछताछ की और पुलिस के पास ले गए। वहां पता चला कि उक्त बच्चा दोपहर से ही लापता है। उसके परिजनों को सूचना देकर उनके सुपुर्द किया। बाद में जब पुलिस ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि उक्त व्यक्ति इसी तरह की वारदात अन्य कपड़ों की दुकानों में भी कर चुका है। कुछ मामलो में खुद का बच्चा साथ ले जाता था। सीसीटीवी फुटेज से जानकारी जुटाई तो व्यक्ति छत्रीपुरा थाना क्षेत्र के सिलावटपुर मोहल्ले का इरफान पिता फिरदौस चौधरी (30) निकला। पुलिस ने उसको पकड़ा और पूछताछ की। उसने बताया कि वह अब तक करीब तीस हजार रुपये के कपड़े चुरा चुका है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


ताला-चाबी सुधारने के नाम पर करते थे चोरी
एक अन्य मामले में ताला-चाबी सुधारने के नाम पर चोरी करने वाले बदमाश पकड़े गए हैं। दिल्ली और इंदौर में कई जगह वारदात की है। एक आरोपी दिल्ली में हुई सिलसिलेवार चोरियों का आरोपी है और इंदौर में भी उसके खिलाफ कई केस दर्ज हैं। करीब चार लाख रुपये का माल जब्त किया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के नाम कीर्तन सिंह पिता अंतर सिंह निवासी आकाश नगर इंदौर और जसमत सिंह उर्फ बच्चू पिता अटल सिंह निवासी नेमावर रोड इंदौर है।आरोपी ताला-चाबी सुधारने का काम करते हैं। घरों में जाकर ताले सुधारते हैं और इसी बहाने रैकी करते हैं। बाद में मौका पाकर चोरी करते हैं। आरोपियों के पास से दिल्ली व इंदौर से चोरी किए गए सोने एवं चांदी के जेवरात कीमत करीब 4 लाख रुपये जब्त किए हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें