फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: शराबबंदी पर उमा ने कहा- पत्थर चेतावनी था, जनप्रतिनिधि जिम्मेदारी निभाएं या आंदोलन के लिए तैयार रहें

Thu, 24 Mar 2022 05:48 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

निवाड़ी में उमा भारती ने कहा कि पत्थर जो उठाया गया है वह प्रतीक है और पहला है आखिरी नहीं है। अगर उसे आखिरी बनाना है तो शराब के मामले में जनप्रतिनिधियों को बहुत अच्छा काम करना होगा।
विज्ञापन
शराबबंदी पर उमा भारती ने जनप्रतिनिधियों को चेताया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने प्रदेश में शराब बंदी पर जनप्रतिनिधियों को सतर्क रहने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा शराब दुकान पर उठाया गया पत्थर एक चेतावनी थी और यह शुरुआत है। जनप्रतिनिधि अपनी जिम्मेदारी निभाएं नहीं तो बड़ा जन आंदोलन का रूप ले लेगा।
विज्ञापन


निवाड़ी में उमा भारती ने कहा कि पत्थर जो उठाया गया है वह प्रतीक है और पहला है आखिरी नहीं है। अगर उसे आखिरी बनाना है तो शराब के मामले में जनप्रतिनिधियों को बहुत अच्छा काम करना होगा। पार्षदों, नगर पालिका, नगर पंचायत, नगर निगम के अध्यक्षों व विधायकों को बेहद सतर्क रहना होगा। जनप्रतिनिधि इसकी अनदेखी बिल्कुल न करें। वे अपनी जिम्मेदारी निभाएं नहीं तो यह बड़े जन आंदोलन का रूप ले लेगा।

बता दें शराबबंदी को लेकर पिछले दिनों उमा भारती ने आक्रामक तेवर दिखाए थे। उन्होंने भोपाल के ग्रामीण क्षेत्र तरावली मंदिर के पास स्थित एक शराब की दुकान के बाहर उन्होंने लोगों की राय ली, जिसे हटाने के लिए लोगों ने मांग की थी, इसके बाद उमा भारती ने सीएम से मुलाकात भी की थी। सीएम से मुलाकात के बाद वे भोपाल के बरखेड़ा पठानी की शराब दुकान पर पहुंची और लोगों से बात की तो सामने आया कि लोग लंबे समय से उसका विरोध कर रहे हैं, तो उमा भारती ने पत्थर उठाकर शराब दुकान में तोड़फोड़ कर दी थी, जिसे वे अब एक चेतावनी बता रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें