फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhya Pradesh News: भाजपा विधायक के बेटे का ट्रक रोका तो वनकर्मियों को पीटा, हवाई फायरिंग

Thu, 21 Jul 2022 05:15 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली

सार

मध्यप्रदेश के सिंगरौली में भाजपा विधायक के बेटे पर गुंडागर्दी के आरोप लग रहे हैं। कथित तौर पर उसने कोयले से लदा ट्रक रोकने पर वनकर्मियों को पीटा।
विज्ञापन
सिंगरौली में भाजपा विधायक के बेटे पर वनकर्मियों से मारपीट के आरोप। चोट के निशान दिखाते वनकर्मी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में खनन माफिया ने डीएसपी को वाहन से कुचल दिया था और अब सिंगरौली से यह खबर सामने आई है। मध्य प्रदेश के सिंगरौली से भाजपा विधायक रामलल्लू वैश्य नए विवाद में घिर गए हैं। उनके बेटे पर कोयले से लदा ट्रक रोकने पर वनकर्मियों के साथ मारपीट करने और हवाई फायरिंग करने का आरोप है। कहा जा रहा है कि पुलिस थाने पहुंचे वनकर्मियों पर उसने फायरिंग की।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ट्रक में अवैध कोयला था और उसका गैरकानूनी ढंग से परिवहन किया जा रहा था। दो वनकर्मियों ने उसे रोका और पूछताछ की तो विधायक का बेटा और उसके साथी नाराज हो गए। उन्होंने वनकर्मियों पर जानलेवा हमला कर दिया। जान बचाकर वे चौकी में भागे तो वहां भी विधायक के बेटे और अन्य ने फायरिंग की।

वन चौकी में भी की तोड़फोड़
रामलल्लू वैश्य के बेटे विवेक वैश्य ने कथित तौर पर अपने साथियों के साथ मिलकर वनकर्मी की जमकर पिटाई की।  उसे गुस्सा इसलिए आया कि वनकर्मी ने कोयले से लदे वाहन के दस्तावेज मांग लिए थे। विवेक और धर्मेंद्र सिंह समेत सात लोगों ने वनकर्मियों के साथ गाली-गलौज की। साथ ही उन्हें लाठी-डंडों से पीटा भी। फॉरेस्ट कर्मी चौकी में घुसे तो उन्होंने तोड़फोड़ की और हवाई फायर किए।
विज्ञापन


मोरवा थाने में केस दर्ज
दोनों वनकर्मियों की बाइक में तोड़फोड़ की गई है। इसके बाद हमलावर गाड़ी छुड़ाकर निकल गए। वनकर्मियों ने घटना की शिकायत मोरवा थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने वनकर्मियों का मेडिकल कराने के बाद उनकी शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 294, 353, 332, 336, 427, 34 के तहत केस दर्ज किया है। हालांकि, कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें