फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: नवनियुक्त जजों ने संभाला पदभार, हाईकोर्ट के सीजे ने दिलाई शपथ, जजों की कुल संख्या बढ़कर 35 हुई

Wed, 16 Feb 2022 11:42 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के सभागार में कल 6 नवनियुक्त न्यायाधीशों ने शपथ ग्रहण की। मुख्य न्यायाधीश रवि विजय मलिमथ ने शपथ दिलाई। नए जजों की नियुक्ति के बाद हाईकोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में आयोजित जजों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के सभागार में मंगलवार को 6 नवनियुक्त न्यायाधीशों को मुख्य न्यायाधीश रवि विजय मलिमथ ने शपथ दिलाई। जबलपुर के मनिंदर सिंह भट्टी, ग्वालियर के द्वारकाधीश बंसल, इंदौर के मिलिंद रमेश फड़के के अलावा उज्जैन जिला जज प्रकाश चंद्र गुप्ता, इंदौर जिला जज दिनेश कुमार पालीवाल व बालाघाट के जिला जज अमरनाथ केसरवानी ने न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की। 
विज्ञापन


सर्वप्रथम रजिस्ट्रार जनरल राजेन्द्र वाणी ने राष्ट्रपति द्वारा जारी आदेश का वाचन किया। इस दौरान जबलपुर, इंदौर व ग्वालियर के सभी न्यायाधीश मंचासीन रहे। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जबलपुर की तरफ से सचिव मनीष तिवारी, हाईकोर्ट एडवोकेट्स बार एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज शर्मा, महाधिवक्ता प्रशांत सिंह, सीनियर एडवोकेट्स काउंसिल की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता आरपी अग्रवाल, एमपी स्टेट बार काउंसिल की ओर से प्रवक्ता राधेलाल गुप्ता ने नए न्यायाधीशों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।  

नवनियुक्त छह न्यायाधीशों ने अपने वक्तव्य में भरोसा दिलाया कि उनके ऊपर जो भरोसा जताया गया है। उसकी कसौटी पर खरा उतरने में वे किसी तरह की कोर-कसर शेष नहीं रखेंगे। इस दौरान हाईकोर्ट के न्यायाधीश, न्यायिक अधिकारी व कर्मचारियों के अलावा बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन


हाईकोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर 35 हुई 
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में 6 नए जजों की नियुक्ति के बाद अब जजों की संख्या बढ़कर कुल 35 हो गई है। प्रदेश में जजों के कुल 53 पद स्वीकृत हैं। इनमें अब भी 18 जजों के पद रिक्त हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि यह कमी आने वाले दिनों में दूर कर ली जाएगी। इससे लंबित प्रकरणों के निराकरण में तेजी आएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें