फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: नरोत्तम का कमलनाथ पर पलटवार- आपका राज आया तो आपने झूठ बोला, लोगों को धोखा दिया 

Thu, 17 Feb 2022 02:32 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर पलटवार किया है। मिश्रा ने कमलनाथ से कहा कि यह बार-बार मत कहो कि आपका टाइम आएगा। आपका टाइम लोगों ने देख लिया है। 
 
विज्ञापन
कमलनाथ और नरोत्तम मिश्रा। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख कमलनाथ पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी, आप बार-बार मत कहिए कि आपका टाइम आएगा। आपका राज आया था। आपने झूठ बोला, धोखा दिया। लोगों ने अब आपका टाइम देख लिया है। 
विज्ञापन


दरअसल, मिश्रा ने गुरुवार को एक वीडियो स्टेटमेंट जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी आपका सागर का बयान सुना। उसमें आप पुलिस को धमका रहे थे। बार-बार यह मत कहो कि हमारा राज आएगा। आपका राज आया था तो आपने क्या कर लिया? धोखा दिया, झूठ बोला कि पुलिस को साप्ताहिक अवकाश देंगे। किसानों का कर्जा माफ कर देंगे। बेराजगारी भत्ता देंगे, पर किया कुछ आपने? हमारी पुलिस निष्पक्षता से काम करती है। आम जन के लिए काम करती है। आपके नेता और आप पुलिस की सुरक्षा में ही रहते हैं और उन्हें ही भला-बुरा कहते हैं। बार-बार यह मत कहिए कि हमारा भी टाइम आएगा। लोगों ने आपका टाइम देखा है। साथ में भ्रष्टाचार का तांडव भी देखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


कमलनाथ ने क्या कहा था
सागर में संत रविदास जयंती के कार्यक्रम में कमलनाथ ने बुधवार को कहा था कि शिवराज सरकार के पास 20 माह बचे हैं। यह पैसा बटोरने में लगे हैं। खुरई में इन्होंने जनता और कांग्रेसजनों के साथ अत्याचार किया, उनका दमन किया। मैं चेतावनी देता हूं कि पुलिस अपनी वर्दी और शपथ की इज्जत रखें। कांग्रेस का भी समय आएगा, सबसे हिसाब लिया जाएगा। खुरई की जनता और कांग्रेसजन ध्यान रखें कि उनके साथ कांग्रेस और कमलनाथ खड़े हैं। जिन लोगों ने पुलिस की वर्दी पहन रखी है और जेब में भाजपा का बिल्ला रख रखा है। वह सावधान रहे, उनका पूरा हिसाब-किताब सामने लाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें