फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेशः शिवराज कैबिनेट में विभागों का बंटवारा, नरोत्तम मिश्रा को गृह और स्वास्थ्य की कमान

Wed, 22 Apr 2020 01:36 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में मंत्रियों को सौपे गए विभाग - फोटो : ANI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल गठन के बाद बुधवार को विभागों का बंटवारा कर दिया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कैबिनेट में शामिल सभी मंत्रियों को विभागों की जिम्मेदारी सौंप दी गई। कोरोना महामारी के दौर में नरोत्तम मिश्रा को दोहरी जिम्मेदारी सौंपी गई है। मिश्रा राज्य के गृह और स्वास्थ्य मंत्री की जिम्मेदारी संभालेंगे।

विज्ञापन


वहीं कमल पटेल राज्य के नए कृषि मंत्री होंगे। तुलसी सिलावट को जल संसाधन विभाग दिया गया है। वहीं, गोविंद सिंह राजपूत को खाद्य प्रसंस्करण मंत्री और मीना सिंह को आदिवासी कल्याण मंत्री बनाया गया है। 

मंत्रिमंडल के गठन के बाद मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने कहा था कि अभी कैबिनेट छोटी रखी गई है। लॉकडाउन के खत्म होने के बाद कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा। शिवराज सिंह चौहान ने 23 मार्च को राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। 
विज्ञापन


मंत्रियों को कोरोना वायरस नियंत्रण के लिए संभाग आवंटित
इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना वायरस से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए इन मंत्रियों को प्रदेश के संभागों का प्रभार दिया था। 'नरोत्तम मिश्रा को भोपाल व उज्जैन संभाग, तुलसी सिलावट को इंदौर व सागर संभाग, कमल पटेल को जबलपुर व नर्मदापुरम संभाग, गोविंद सिंह राजपूत को चंबल व ग्वालियर संभाग और मीना सिंह को रीवा व शहडोल संभाग का प्रभार सौंपा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें