फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनेस क्लास सीट न मिलने पर सांसद ने किया फ्लाइट में हंगामा

Tue, 29 Aug 2017 02:37 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
एयर इंडिया
विज्ञापन
एयर इंडिया की फ्लाइट में बिजनेस क्लास में सीट न मिलने पर मध्यप्रदेश के सांसद भड़क उठे। मध्यप्रदेश के भिंड से सांसद भागीरथ प्रसाद ने फ्लाइट में बिजनेस क्लास सीट न मिलने पर जमकर हंगामा किया। सांसद के हंगामें के कारण फ्लाइट को उड़ान भरने में 15 मिनट की देरी हुई। 
विज्ञापन


पढ़ें: जांबाज जवान ने 400 बच्चों की बचाई जान, 1KM तक 10 किलो का बम लेकर दौड़ा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्लाइट में मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह भी सवार थे, भागीरथ प्रसाद की सीट भी उनके पास ही थी। हंगामें के बाद एयरइंडिया स्टाफ ने सांसद की इकोनॉमी सीट को बिजनेस क्लास से चेंज किया गया। 

गौरतलब है कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब फ्लाइट में किसी सांसद ने हंगामा किया है। इससे पहले महाराष्ट्र से सांसद रवींद्र गायकवाड़ ने फ्लाइट में क्रू मेंबर के साथ बदतमीजी की थी, जिसके बाद फ्लाइट कंपनियां ने उनपर बैन लगा दिया था। हालांकि बाद में गायकवाड़ के माफी मांग लेने पर कंपनियों ने उनपर से बैन हटा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें