फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: आरोपी ने चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद की हत्या, शव को कुएं में फेंका

Mon, 01 Jun 2020 09:38 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
विज्ञापन
एसपी कुमार सौरभ - फोटो : ANI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में एक बार फिर इंसानियत शर्मसार हो गई है। राज्य के छतरपुर जिले में एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और फिर उसकी हत्या कर दी। 

विज्ञापन


घटना के बाद आरोपी ने बच्ची के शव को एक कुएं में फेंक दिया। अगले दिन लोगों ने कुएं में लाश को तैरते देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। घटना के बाद से लोगों में आक्रोश का माहौल है। बताया गया है कि यह घटना 29 मई की है। पुलिस ने शव को बाहर निकाल लिया है।
 

जिले के एसपी कुमार सौरभ ने बताया कि यह घटना 28-29 मई की रात की है। बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इस बात की पुष्टि हुई है कि उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था और फिर उसकी हत्या की गई। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें