फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: ओबीसी महासभा का जन महाआंदोलन 2 जनवरी को, प्रदेश में तीसरी शक्ति की संभावना तलाशने कई संगठन साथ आ रहे

Fri, 31 Dec 2021 07:53 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

ओबीसी महासभा दो जनवरी को एक दिवसीय अधिकार एवं जन महाआंदोलन आयोजित कर रही है। इसमें भीम आर्मी, जयस, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) मैदान संभालेंगी। कहा जा रहा है कि प्रदेश में तीसरी शक्ति की संभावनाओं को तलाशने के लिए ये सभी संगठन साथ आ रहे हैं। 
विज्ञापन
Bhopal: इस तरह प्रचार-प्रसार किया जा रहा है - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओबीसी महासभा दो जनवरी को एक दिवसीय अधिकार एवं जन महाआंदोलन आयोजित कर रही है। इसमें ओबीसी वर्ग को 51 प्रतिशत आरक्षण पर चर्चा की जाएगी। इसमें भीम आर्मी, जयस, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) मैदान संभालेंगी। कहा जा रहा है कि प्रदेश में तीसरी शक्ति की संभावनाओं को तलाशने के लिए ये सभी संगठन साथ आ रहे हैं। सभी दो जनवरी को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की बात भी कह रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि ओबीसी महासभा ने जन महाआंदोलन के लिए सूचना पत्र भी जारी किया है। इसमें बताया गया है कि भोपाल में 2 जनवरी को ये आंदोलन प्रस्तावित है। इसके माध्यम से सरकार से संविधान संशोधन कर ओबीसी आरक्षण 27 प्रतिशत कर संसद या 9वीं अनुसूची में शामिल करने, भाजपा सरकार द्वारा पंचायत चुनाव में पिछड़ा वर्ग को 51 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए। अनुसूचित जाति को 8 प्रतिशत आरक्षण के विरुद्ध जनसंख्या के अनुसार 16 प्रतिशत आरक्षण दें, अनुसूचित जनजाति को 14 प्रतिशत आरक्षण के विरुद्ध जनसंख्या के मान से 20 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए जैसी मांगें रखी जाएंगी। आंदोलन के सूचना पत्र में सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों आदि से सम्मिलित होने की अपील की गई है। 

इधर इस आंदोलन के सहारे प्रदेश में तीसरी ताकत होने का अहसास कराया जाएगा। आंदोलन के बहाने भीम आर्मी, जय आदिवासी संगठन, आजाद समाज पार्टी शामिल हो सकते हैं। डॉ. आनंद राय ने इस मामले में ट्वीट भी किया है। तीसरी शक्ति की गर्जना के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है। सरकार के साथ ही विपक्ष पर भी निशाने साधे जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि प्रदेश का विपक्ष मांगों को उठाने और सरकार पर दवाब बनाने में सक्षम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें