इंदौर के रॉयल बंग्ला शिवालय निवासी एक महिला प्रोफेसर ने बुधवार रात अपने घर में ही फांसी लगा ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला की शादी नौ महीने पहले ही हुई थी।
जानकारी के मुताबिक गुरुराज की पत्नी ने बुधवार शाम उन्हें फोन कर बताया कि प्रिया अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोल रही है। यह बात उसने अपने भाई को बताकर घर के लिए चल दिया। सिमरनजीत ने प्रिया के मुंहबोले भाई फखरुद्दीन आरिफ को मामले की जानकारी दी और घर जाकर देखने को कहा।