फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइक्स और कमेंट्स के लिए पिस्टल लहराते हुए बनाया टिक टॉक वीडियो, पुलिस ने दबोचा

Wed, 20 Nov 2019 10:03 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
दोनों आरोपी राहुल और कन्हैया - फोटो : ANI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के मंदसौर के रहने वाले दो युवकों को सोशल मीडिया एप टिक टॉक पर वीडियो बनाना महंगा पड़ गया। दरअसल, दोनों युवकों ने लाइक्स और कमेंट्स के लिए पिस्टल लहराते हुए एक टिक टॉक वीडियो बनाया, जो वायरल हो गया। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। दोनों में खास तौर पर टिक टॉक वीडियो के लिए ही पिस्टल खरीदे थे। 

विज्ञापन



मल्हारगढ़ पुसिल ने बताया कि इन दोनों ने महू-नीमच राजमार्ग पर मोटरसाइकिल पर पिस्टल लहराते हुए टिक टॉक वीडियो बनाया था। पुलिस ने वीडियो देखकर इलाके को चिन्हित किया। जिसके बाद आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम को रवाना किया गया। 

पुलिस ने बताया कि आरोपियों का नाम कन्हैया और राहुल है। पुलिस ने कन्हैया के पास से 32 बोर की पिस्टल, एक कारतूस, जबकि राहुल से दो कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की। पुलिस ने दोनों युवकों को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


गिरफ्तार होने बाद दोनों युवकों ने कहा कि वे अपनी टिक टॉक वीडियो पर लाइक्स और कमेंट्स चाहते थे और उन्होंने मशहूर होने के लिए ऐसा किया। उन्होंने बताया कि वीडियो के लिए ही उन्होंने खास तौर 25 हजार रुपये की पिस्टल खरीदी थी।


मंदसौर एसपी ने घटना को लेकर कहा कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और उनके पास से एक अवैध पिस्तौल और गोलियां जब्त की गई। विशेष साइबर टीम लगातार सोशल मीडिया पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि हम माता-पिता से अपील करते हैं कि वे अपने बच्चों को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने से रोकें, साथ ही बच्चों से अनुरोध है कि वे इसे करने से परहेज करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें