फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: गौहत्या के शक में एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या, दूसरा घायल

Sun, 20 May 2018 01:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के सतना जिले के अमगर गांव के अंतर्गत आने वाले बडेरा पुलिस स्टेशन में गांववालों ने कथित तौर पर मवेशी को मारने के शक में एक शख्स को पीट-पीटकर मार डाला। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल है। 45 साल के रियाज की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है जबकि इस घटना में 33 साल का शकील गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने इस मामले में चार से पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है और इस मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


पिछले गुरुवार को गांव वापस आते समय दो लोगों ने एक समूह को मवेशियों के साथ देखा था। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार जब गांववाले घटनास्थाल पर पहुंचे तो रियाज और शकील के चार सहयोगी वहां से भाग गए। जिसके बाद गांववालों ने दोनों को पीटना शुरू कर दिया। जब पुलिस घटनास्थाल पर पहुंची तब तक रियाज मर चुका था और पेशे से ड्राइवर शकील बेहद गंभीर हालत में था। 

पुलिस को घटनास्थाल से दो कटे हुए जानवर मिले और दो जानवर का मांस बोरियों से बरामद किया गया है। इस मामले पर सतना के एसपी राजेश हिंगारकर ने कहा, गांववालों ने दोनों पर हमला किया था। उन्होंने बताया कि चार से पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और उनसे सवाल पूछे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें