फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेशः सिंगरौली में अंधविश्वास की बलि चढ़ी पत्नी, पति ने गर्दन काटकर देवता को चढ़ाई

Thu, 03 Sep 2020 04:58 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media
विज्ञापन

अंधविश्वास दुनिया के कोने-कोने में फैला हुआ है। तमाम प्रयासों के बावजूद इससे पीछा छुड़ाना मुश्किल होता जा रहा है। यह सुनकर भी हैरानी होती है कि आज भी लोग अंधविश्वास में पड़कर बलि दे रहे हैं। वो भी इंसान की। यह सुनकर ही रूह कांप उठती है।

विज्ञापन


ऐसा ही एक रोंगटे खड़े करने वाला वाकया मध्य प्रदेश के सिंगरौली में सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अंधविश्वास की जद में देवी-देवताओं को खुश करने के लिए कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और शव को अपने ही घर में दफना दिया। इस बात की जानकारी गुरुवार को पुलिस ने दी। 

यह घटना सिंगरौली जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर कोतवाली पुलिस थाना बैढ़न के ग्राम बसौड़ा में बुधवार तड़के लगभग दो बजे हुई । महिला की चीख सुनकर उसके दोनों बेटे कमरे में आये और उसका सिर एवं धड़ अलग-अलग देखकर बेहोश हो गये थे।
विज्ञापन


कुछ देर बाद होश आने पर दोनों बेटों ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। पत्नी की बलि चढ़ाने के बाद आरोपी ने उसके धड़ को घर के एक कमरे में गड्ढा खोदकर दबा दिया और सिर को अपने पूजा वाले कमरे में ले जाकर गाड़ दिया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेंडे ने गुरुवार को बताया, 'ग्राम बसौड़ा निवासी बिट्टी की हत्या उसके पति बृजेश केवट ने बुधवार तड़के करीब 2 बजे कर दी। उसने अपनी पत्नी की गर्दन पर बलुआ (कुल्हाड़ी जैसा हथियार) से वार कर हत्या को अंजाम दिया। इसके बाद कमरे में एक गड्ढा खोदकर पत्नी के धड़ को दबा दिया और कटे सिर को दूसरे कमरे में बने पूजा स्थल पर गाड़ दिया।'

उन्होंने कहा कि पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। शेंडे ने बताया कि बुधवार सुबह पूरी घटना की जानकारी इन दोनों भाइयों ने पुलिस को दी और इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को पास के ही एक गांव से गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने कहा कि सुबेन्द्र एवं मनोज के अनुसार उनके पिता बृजेश ने कुछ देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिए अपनी पत्नी की हत्या की है। उन्होंने कहा कि आरोपी ने जब अपनी पत्नी पर वार किया था तो उसकी आखिरी चीख सुनकर उसके दोनों पुत्र सुबेन्द्र केवट एवं मनोज केवट घटनास्थल पर पहुंचे थे और उन्होंने अपनी मां के सिर से अलग हुए धड़ के वीभत्स दृश्य को देखा था।

शेंडे ने बताया कि आरोपी ने देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिए कुछ दिन पहले एक बकरे को काटकर भी अपने पूजा वाले कमरे में दबा दिया था। उन्होंने कहा, 'इस हत्या की जड़ तक जाने के लिए मैं स्वयं आरोपी से पूछताछ कर रहा हूं। हालांकि, प्रारंभिक तौर पर उनके दो बेटों के बयानों के अनुसार ऐसा लगता है कि इस व्यक्ति ने अंधविश्वास में अपनी पत्नी की हत्या की है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें