पूर्व विधायक की कार में मिली शराब
- फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश विधानसभा के गेट नंबर-5 पर जांच में पूर्व विधायक की गाड़ी से शराब की बोतलें मिलने का मामला सामने आया है। इस पर पूर्व भाजपा विधायक गिरिराज मंडलोई ने सफाई दी है कि गाड़ी उनकी नहीं है। ना ही शराब के बारे में उनको जानकारी है। इस पर कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में कैसे शराबबंदी होगी।
सोमवार को विधासभा के गेट नंबर-5 पर पूर्व विधायक की गाड़ी से सुरक्षाकर्मियों को जांच में शराब की बोतलें मिली। जांच के समय पूर्व विधायक गाड़ी में नहीं थे। बता दें विधानसभा में शराब लाना प्रतिबंधित है। सुरक्षाकर्मियों ने शराब को जब्त कर लिया है। वहीं, इस मामले पर पूर्व विधायक गिरिराज मंडलोई ने सफाई देते हुए कहा कि गाड़ी उनकी नहीं है। उनको एक परिचित विधानसभा छोड़ने आया था। शराब के बारे में उनको कोई जानकारी नहीं है।
वहीं, इस मामले में कांग्रेस प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा ने ट्वीट किया कि विधानसभा के गेट पर एक भाजपा के पूर्व विधायक को छोड़ने आई गाड़ी में से चेकिंग के दौरान शराब पकड़ाई? अब प्रदेश में कैसे शराबबंदी हो? अब क्या उमा जी को इस वाहन पर भी पत्थर बरसाने पड़ेंगे?