फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: कर्नाटक में हिंदू लड़कों के बीच इस्लाम के नारे लगाने वाली मुस्कान पर भोपाल काजी ने दिया बयान, जानिए क्या कहा?

Fri, 11 Feb 2022 04:01 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में हिजाब को लेकर भोपाल शहर काजी सैय्यद मुश्ताक अली नदवी ने जुमे की नमाज से पहले बयान जारी किया। इसे सभी मस्जिदों में पढ़ा गया। कर्नाटक के हिजाब विवाद पर भी मीडिया से बात की।
 
विज्ञापन
मप्र में हिजाब को लेकर भोपाल शहर काजी सैय्यद मुश्ताक अली नदवी ने बयान जारी किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल शहर काजी सैय्यद मुश्ताक अली नदवी ने मध्य प्रदेश में हिजाब को लेकर बयान जारी किया। इसे सभी मस्जिदों में पढ़ा गया। कर्नाटक के हिजाब विवाद पर भी मीडिया से बात की। 
विज्ञापन


शहर काजी ने कहा कि सबको समझ लेना चाहिए कि हमारी गाइडलाइन तय है। हमारी कुरान मालिक की किताब है। कुरान में मालिक ने हुक्म दिया है कि आप अपनी बेटियों से, बीवियों से, तमाम ईमान वाली औरतों से कहें कि वो परदा करें। परदे का हुकुम आज से साढ़े 14 सौ साल पहले से लागू हो चुका है। अभी इस जद में थोड़ी कोताही पाई जा रही थी। मौजूदा हालात में लोग समझ रहे हैं कि ये नई बात है। पर परदे का हुकुम पुराना है, और हमारी वो बच्ची (कर्नाटक वाली) इसी पर अमल कर रही थी। उसके मां-बाप ने उसे सीख दी है कि मालिक के हुकुम पर अमल करना चाहिए। यही वो कर रही थी। कोई नई गाइड लाइन नहीं है।

काजी साहब ने कहा कि हम सभी से कहना चाहते हैं कि इंसान तब तक फलता-फूलता रहेगा, जब तक वो मालिक यानी पैंगबर साहब की बताई गाइड लाइन पर अमल करता रहेगा। उन्होंने कहा कि पहले तालिम का असर था। अब आए दिन खबरें आ रही हैं कि बच्चे सड़क पर पड़े मिले हैं। कौन फेंकता है, जानवर तो नहीं फेंकते। मां फेंकने वाली होती है। कहीं न कहीं हम मालिक की तालिम से दूर हो रहे हैं। हम अपील करते हैं कि इसे धर्म से न जोड़ें तो पूरी इंसानियत का फायदा होगा। देश तरक्की करेगा।
विज्ञापन

शहर काजी ने कहा कि जिस प्रकार हमारे सिस्टम के हिसाब से नंबर एक गवर्नर होता है। वो देश-प्रदेश पर नजर रखता है। कानून के खिलाफ काम को रोकता है। उसी तरह औरत होती है। मालिक ने कहा है कि औरत नंबर एक की चीज है। तुमको भी सभी पर नजर रखना है। कहीं गलती हो रही है तो उसे सुधारना आपकी जिम्मेदारी है। इस्लाम ने औरत को नंबर 1 का ओहदा दिया है। इसलिए हमने ये बात कही है। मालिक की बताई तालिम पर अमल करेंगे तो इंसानियत का फायदा होगा।

बता दें कि कुछ दिन पहले कर्नाटक में बुर्का पहने एक छात्रा जय श्री राम का नारा लगा रही भीड़ के सामने अल्लाह हू अकबर का नारा लगाती नजर आई। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। वीडियो में नजर आ रहा है कि जब यह छात्रा अल्लाह हू अकबर का नारा लगाती है तो छात्रों की भीड़ हिजाब पहनी इस छात्रा के पास जाने लगती है। छात्रा भी पीछे नहीं हटती और लगातार अल्लाह हू अकबर के नारे लगाने लगती छात्रा का नाम मुस्कान खान है, जो कि महात्मा गांधी कॉलेज उडुपी की छात्रा बताई गई।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें