अध्यात्मिक गुरु भय्यू महाराज ने मंगलवार को इंदौर में कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है। आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें...
विज्ञापन
2 of 9
bhayyuji maharaj
भय्यू महाराज ने 30 अप्रैल 2017 को मध्यप्रदेश के शिवपुरी की डॉ. आयुषी के साथ दूसरी शादी की थी।
विज्ञापन
3 of 9
bhayyuji maharaj
वह पिछले साल अपनी शादी को लेकर विवादों में फंस गए थे। दरअसल, अभिनेत्री मल्लिका राजपूत ने उन पर मोहजाल में बांधकर रखने का आरोप लगाया था।
4 of 9
भय्यूजी महाराज
राष्ट्र संत भय्यू महाराज असली नाम उदयसिंह देखमुख है। उनका जन्म वर्ष 1968 को हुआ था। वह शुजालपुर (मध्य प्रदेश) के किसान परिवार से ताल्लुक रखते है।
विज्ञापन
5 of 9
भय्यू महाराज एक गृहस्थ संत थे। बता दें कि उन्होंने कपड़ों के एक ब्रांड के लिए विज्ञापन में मॉडलिंग भी की थी। वह सदगुरु दत्त नाम से एक धार्मिक ट्रस्ट चलाते थे।
विज्ञापन
6 of 9
भय्यूजी महाराज
- फोटो : ANI
भय्यू महाराज का मुख्य आश्रम इंदौर के बापट चौराहे पर है। बता दें कि उनकी पत्नी माधवी का दो साल पहले निधन हुआ था। उनको पहली शादी से एक बेटी कुहू है, जो पुणे में रहकर पढ़ाई कर रही है।
विज्ञापन
7 of 9
bhayyuji maharaj
वह रोलेक्स ब्रांड की घड़ी पहनते थे और साथ महंगी गाड़ियों का शौक रखते थे।
8 of 9
bhayyuji maharaj
हाल ही में अध्यात्मिक गुरु भय्यू महाराज का नाम उस वक्त चर्चा में आया था, जब उन्हें मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार में राज्यमंत्री का दर्जा दिया था। लेकिन भय्यूजी महाराज ने सरकार के इस फैसले को ठुकरा दिया था।
उल्लेखनीय है कि उनको गोली लगने की खबर के बाद शहर में सनसनी फैल गई। भय्यू महाराज को गंभीर हालत में इलाज के लिए इंदौर के बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां अस्पताल ने उनकी मौत की पुष्टि की है। अस्पताल में हजारों की संख्या में उनके पहुंच गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।