राज्य में विस्थापन का आंकड़ा देखा जाए तो वह 2011 में 185,00,000 था। जबकि ग्रामीण इलाकों में यह आंकड़ा 50,00,000 रहा। इस गांव की महिलाओं का कहना है कि रोजी रोटी कमाने के लिए स्थानान्तरण ही एकमात्र रास्ता है। बच्चों का जन्म होते ही महिलाएं दोबारा शहरों की ओर लौट जाती हैं और निर्माण स्थलों पर काम करना शुरू कर देती हैं।