फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: कमलनाथ कैबिनेट का फैसला, 'राम वन गमन पथ' परियोजना के लिए बनेगा ट्रस्ट

Fri, 06 Mar 2020 07:14 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
कमलनाथ - फोटो : PTI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में कांग्रेस नेता कमलनाथ की अगुवाई वाली सरकार की कैबिनेट ने शुक्रवार को 'राम वन गमन पथ' परियोजना के लिए ट्रस्ट बनाने को मंजूरी दे दी है। बता दें कि ऐसा माना जाता है कि भगवान राम 14 साल के वनवास के लिए इसी रास्ते से होकर गए थे। प्रदेश के जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया है। 

विज्ञापन


राम वन गमन पथ परियोजना का उद्देश्य उस मार्ग की खोज करना है, जिसके बारे में माना जाता है कि भगवान राम वनवास के समय उससे होकर गुजरे थे। इसका निर्माण चित्रकूट से अमरकंटक तक प्रस्तावित है। मंत्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री इस ट्रस्ट के अध्यक्ष होंगे, राज्य के मुख्य सचिव ट्रस्ट के सदस्य होंगे, जबकि इसमें अन्य सदस्य भी होंगे। हालांकि उन्होंने अन्य सदस्यों की संख्या नहीं बताई।

मंत्री ने यह भी बताया कि कैबिनेट बैठक में इसके अलावा बिजली खरीद दिशा-निर्देशों के अनुसार, वर्ष 2026-07 के लिए अडानी पावर से 4.79 रुपये प्रति यूनिट की दर से प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के आधार पर 1,320 मेगावाट बिजली की खरीद को भी मंजूरी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें