फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhya Pradesh: युवती के संगीन आरोपों पर कमल पटेल बोले- कांग्रेस आरोप सिद्ध करे नहीं तो मैं कोर्ट जाऊंगा

Fri, 19 Aug 2022 05:39 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

कमल पटेल ने छिंदवाड़ा में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उनका कोई लेना-देना नहीं है। सारे मामले के पीछे कांग्रेस है। कांग्रेस मुझ पर झूठे आरोप लगा रही है। मैं तो कहता हूं कि कांग्रेस पार्टी आरोप सिद्ध करे नहीं तो मैं कोर्ट जाऊंगा। मानहानि का दावा करूंगा। 
विज्ञापन
कमल पटेल (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री पर हरदा की एक युवती ने संगीन आरोप लगाए हैं। कहा है कि उसके प्रेमी और उसे कमल पटेल से जान का खतरा है। मामले में कृषि मंत्री ने जवाब दिया है। कहा है कि मामले से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। ये कांग्रेस का षड्यंत्र है। पटेल ने कांग्रेस पर मानहानि का केस करने की बात कही है। 
विज्ञापन


बता दें कि हरदा की युवती ने कृषि मंत्री कमल पटेल पर संगीन आरोप लगाते हुए प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मदद की गुहार लगाई है। युवती का कहना है कि मैं बालिग हूं और अब हम दोनों साथ रहना चाहते हैं, इसलिए मुझे, मेरे परिवार और हमारे दोस्तों को परेशान ना किया जाए। युवती ने वीडियो में कहा है कि यदि हमें परेशान किया जाना बंद नहीं किया तो हम सुसाइड कर लेंगे। इसके जिम्मेदार कमल पटेल होंगे। साथ ही युवती ने आरोप लगाते हुए कहा है कि पहले भी हमारे समाज के एक युवक को  पटेल ने मरवा दिया है, जिस मामले में प्रशासन आज तक कुछ नहीं कर पाया है।

कमल पटेल ने छिंदवाड़ा में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जिस युवक से लड़की ने शादी की है। वह अपराधिक प्रवृत्ति का बदमाश युवक है। युवती ने अपनी मर्जी से शादी की है। यह उसका पारिवारिक मामला है। उसके पारिवारिक सदस्यों ने उसकी शिकायत की है। उससे उनका कोई लेना-देना नहीं है। सारे मामले के पीछे कांग्रेस है। कांग्रेस मुझ पर झूठे आरोप लगा रही है। मैं तो कहता हूं कि कांग्रेस पार्टी आरोप सिद्ध करे नहीं तो मैं कोर्ट जाऊंगा। मानहानि का दावा करूंगा। 
विज्ञापन


अब मामले पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने वीडियो ट्वीट करते हुए कहा कि, मामाजी इस भांजी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह इस वीडियो में कह रही है कि इन्हें आपके कृषि मंत्री कमल पटेल से खतरा है। निवेदन है कि इस वीडियो की सच्चाई का पता लगाकर इन्हें पूर्ण सुरक्षा प्रदान की जाए।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें