फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhy Pradesh: कमलनाथ बोले- कोसते रहिये, आपका स्वागत है, शिवराज का पलटवार- वोट क्यों नहीं डाला

Sat, 09 Jul 2022 03:33 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कमलनाथ और शिवराज सिंह चौहान के बीच आरोप-प्रत्यारोप नए स्तर पर पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन
शिवराज ने कमलनाथ पर कसा तंज। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ पर जोरदार हमला बोला है। कमलनाथ ने कहा था कि आप कितना भी कोसिए, आपका स्वागत है। इस पर मुख्यमंत्री ने पलटवार किया कि आपको कोई कोस नहीं रहा। आप तो बस इतना बता दीजिए कि आपने वोट क्यों नहीं डाला?

विज्ञापन




मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी चुनावी रैली में कमलनाथ पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कमलनाथ जगह-जगह जनता से कह रहे हैं, कांग्रेस को वोट दीजिए। लेकिन कमलनाथ ने खुद वोट नहीं डाला। कमलनाथ जी कांग्रेस से जो खड़ा था, उसी को वोट दे देते। क्या कांग्रेस में तुम्हारा इंटरेस्ट खत्म हो गया? तुम ऐसे लाट साहब कि वोट डाले तो जनता डालें, गरीब डालें, किसान डालें, माताएं-बहने डालें और हम तो बड़े आदमी हैं, राज करेंगे। कमलनाथ जी, आपने ये लोकतंत्र का अपमान किया है। इसके पहले मुख्यमंत्री शिवराज ने कमलनाथ की सरकार में भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
इस पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट किया कि शिवराज जी, आप मुझे कितना भी कोसिए, कितना भी भला-बुरा कहिए, आपका स्वागत है। इसके जवाब में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कमलनाथ जी, आपको कोई नहीं कोस रहा और विषपान का तो सवाल ही नहीं उठता है। आपके लिए ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि आप शतायु हो, दीर्घायु हो, स्वस्थ रहें, प्रसन्न रहें, लेकिन इस बात का जवाब जरूर दें कि आपने वोट क्यों नहीं डाला?

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें