डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली के पोस्टर को लेकर विवाद जारी है। अब कांग्रेस को समर्थन देने वाले वैराग्यानंद गिरी महाराज उर्फ मिर्ची बाबा ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जो कोई भी ऐसी फिल्म बनाने वालों के सिर काटकर लाएगा, उसे अपने आश्रम की तरफ से 20 लाख रुपये दूंगा।