फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: शिवराज के सिंगल क्लिक पर कमलनाथ ने उठाए सवाल, कहा- महीना बीता फिर भी किसानों को नहीं मिली बीमा राशि

Wed, 16 Mar 2022 12:22 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने शिवराज सिंह के सिंगल क्लिक पर सवाल उठाए, कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा कि ये कैसा सिंगल क्लिक है कि एक महीने बीत जाने के बाद भी किसानों के खातों में राशि नहीं पहुंची।
विज्ञापन
शिवराज के सिंगल क्लिक पर कमलनाथ ने उठाए सवाल। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने  किसान बीमा की राशि एक महीने से भी ज्यादा वक्त बीत जाने के बाद किसानों के खातों में जमा न होने के मामले पर सीएम शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा। कमलनाथ ने ट्वीट कर कर लिखा कि अपनी झूठी घोषणाओं के लिए मशहूर शिवराज जी अब आगामी चुनावों को देखते हुए एक बार फिर नई झूठी घोषणाओं में लग गए हैं ,जबकि उनकी पूर्व की घोषणाओं का हश्र सबको पता है।
विज्ञापन


 सिंगल क्लिक के माध्यम से किसानों को बीमा राशि आवंटित करने पर कमलनाथ ने लिखा कि शिवराज जी ने तो अपनी घोषणा से “सिंगल क्लिक” का मतलब भी बदल दिया है…? उन्होंने 12 फरवरी को दावा किया था कि प्रदेश के उन 49 लाख 85 हजार किसानों के खाते में फसल बीमा की 7618 करोड़ की राशि उन्होंने सिंगल क्लिक के माध्यम से बैंक खातों में जमा करायी है। यह कैसा सिंगल क्लिक है जो एक माह से अधिक बीत जाने के बाद भी अभी तक लाखों किसानों के खाते में राशि ही नहीं पहुंची…?

 



जिन किसानों के खाते में पहुंची भी है,वह भी निकासी पर रोक के कारण व ऋण में समायोजित होने के कारण निकाल नहीं पा रहे हैं और लाखों किसान तो अभी उस सिंगल क्लिक का इंतजार ही कर रहे हैं। अब जब 2 वर्ष बाद मिले फसल बीमा की यह स्थिति है तो खराब फसलों के मुआवजे की स्थिति को खुद समझा जा सकता है..? बेहतर हो शिवराज जी पहले अपनी पुरानी अधूरी घोषणाओं को पूरा करें, फिर प्रदेश की जनता को गुमराह करने के लिए नई घोषणाएं करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें