देवास में हो रही भागवत कथा में भजन गाते विजयवर्गीय
- फोटो : सोशल मीडिया
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय अपने अलग अंदाज से सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी अपने बयानों के कारण तो कभी परिवेश के कारण। बुधवार को इंदौर में गाड़ी रुकवाकर सड़क पर बोतल फेंकने वाले कार चालक को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया तो गुरुवार को देवास पहुंचकर भजन गाए।
भागवत कथा में पहुंचकर नीचे बैठकर ,कथा सुनते विजयवर्गीय
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल देवास में इन दिनों कैलादेवी मंदिर में देवकीनंदन ठाकुर की भागवत कथा चल रही है। प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु कथा में शामिल होने पहुंच रहे हैं। गुरुवार को भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय देवास पहुंचे और भागवत कथा में शामिल हुए। विजयवर्गीय ने कथा में पहुंचकर सबसे पहले महाराज को प्रणाम किया और नीचे बैठकर कथा सुनी। इसके बाद व्यासपीठ पर पहुंचकर महाराज का आशीर्वाद लिया। यहां भजन होते देख वे खुद को रोक नहीं सके और खुद माइक थामकर छोटी-छोटी गैया, छोटे-छोटे ग्वाल भजन गाने लगे। इनके भजन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।