मध्यप्रदेश की झाबुआ विधानसभा सीट के लिए संपन्न हुए उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया ने जीत हासिल की। उन्होंने भाजपा के भानू भूरिया को 27804 मतों से हराया।
विज्ञापन
बता दें कि विधायक गुमान डामोर के इस्तीफे के बाद 21 अक्टूबर को महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के साथ ही झाबुआ में उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था। यहां 62.01 प्रतिशत मतदान हुआ था। यहां चुनावी मैदान में 5 प्रत्याशी उतरे। कांग्रेस से कांतिलाल भूरिया, भाजपा से भानु भूरिया के अलावा तीन निर्दलीय भाजपा के बागी कल्याणसिंह डामोर, नीलेश डामोर और रामेश्वर सिंगाड़ मैदान में उतरे।
राउंड
कांग्रेस कुल वोट
भाजपा कुल वोट
वोटों का अंतर
1
3962
3891
71
2
8482
8008
474
3
12583
11299
1284
4
16523
14521
2002
5
21141
16890
4221
6
24406
19651
4755
7
27603
23552
4051
8
31111
26514
4597
9
35969
28782
7187
10
40084
31135
8949
11
43492
34562
8930
लोकसभा चुनाव में कांतिलाल भूरिया हारे
साल 2018 विधानसभा चुनाव में झाबुआ सीट पर कांतिलाल भूरिया के बेटे डॉ. विक्रांत भूरिया कांग्रेस से और गुमानसिंह डामोर भाजपा से खड़े हुए थे। डामोर चुनाव जीत गए थे। मई 2019 के चुनाव में भाजपा ने डामोर को रतलाम सीट से लोकसभा प्रत्याशी बना दिया। उन्होंने कांतिलाल भूरिया को हराया। इसके बाद उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था।