फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा चुनाव पर बोले कैलाश विजयवर्गीय- चुनाव प्रबंधन में कहीं न कहीं कमी रह गई

Thu, 24 Oct 2019 01:00 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
Kailash Vijaywargiya - फोटो : ANI
विज्ञापन

हरियाणा चुनाव की मतगणना के रुझानों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलता नजर नहीं आ रहा है, जिसको लेकर भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्वीकारा है कि हरियाणा चुनाव में कहीं ना कहीं प्रबंधन में कमी रह गई।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुझे स्पष्ट दिख रहा है कि प्रबंधन में कमी रह गई। भाजपा के कार्यकर्ता निर्दलीय खड़े हो गए और हम उन्हें समझा नहीं पाए। हरियाणा में हमें अनुकूल वातारवण दिखाई नहीं दिया, लेकिन हम सरकार बनाने जा रहे हैं। कई निर्दलीय जीतते दिख रहे हैं, जो भाजपा से अलग होकर लड़े थे। हमें कई निर्दलीयों का साथ मिलेगा। 

विजयवर्गीय ने कहा कि हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने ईमानदारी से काम किया है। दुष्यंत चौटाला और उनकी पार्टी जजपा के समर्थन के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है- हम बहुमत की सरकार बनाने जा रहे हैं। यदि ऐसा नहीं हुआ तो हम खरीद-फरोख्त नहीं करेंगे। 
विज्ञापन


झाबुआ उपचुनाव पर बोले

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की झाबुआ विधानसभा उपचुनाव को लेकर कहा कि यह सीट कांग्रेस की परंपरागत सीट है। पिछली बार कांग्रेस से एक कार्यकर्ता के निर्दलीय खड़े हो जाने के कारण हम यह सीट निकाल ले गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें