फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकियों से मुठभेड़ में सतना का लाल शहीद, पैतृक गांव में शोक की लहर

Fri, 22 Apr 2022 02:30 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

मध्य प्रदेश के सतना जिले का एक जवान जम्मू कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों का सामना करते हुए शहीद हो गया।
विज्ञापन
सतना का लाल जम्मू-कश्मीर में शहीद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के सतना जिले के एक जवान जम्मू-कश्मीर में भारत मां की रक्षा करते हुए शहीद हो गया। जानकारी के अनुसार मैहर विधानसभा के ग्राम नौगवां निवासी शंकर प्रसाद पटेल शुक्रवार सुबह 4:30 बजे जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों की गोलीबारी में शहीद हो गए। वहीं, उनके साथ मुठभेड़ में शामिल 10 से 12 जवान गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि शंकर प्रसाद पटेल के ऊपर आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंक दिया था, जिससे मुठभेड़ के दौरान वे घटनास्थल पर ही शहीद हो गए। 
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के बारामूला इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गुरुवार से मुठभेड़ जारी है। अब तक चार आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है। बारामूला एनकाउंटर में लश्कर का टॉप आतंकी कमांडर युसूफ कांतरू मारा गया है। वह बडगाम जिले में हाल ही में एक एसपीओ और उसके भाई, एक सैनिक और एक नागरिक की हत्या सहित नागरिकों और सुरक्षा बलों के जवानों की कई हत्याओं में शामिल था।

मैहर एसडीएम धर्मेंद्र मिश्रा और तहसीलदार मानवेंद्र सिंह संजय राय शहीद के घर पहुंचे और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। शहीद जवान का शव शनिवार को जम्मू कश्मीर से जबलपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगा, फिर जबलपुर से अमदरा सड़क मार्ग से पैतृक गांव पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें