फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: परीक्षा देने जा रहे दो युवकों की बदमाशों ने की पिटाई, फिर कपड़े उतार बनाया वीडियो

Thu, 07 Nov 2019 03:06 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

जबलपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां के अधारताल में कुछ बदमाशों ने मिलकर दो युवकों की जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं बदमाशों ने पहले उनकी पिटाई की और इसके बाद दोनों युवकों के कपड़े उतार वीडियो बनाया और फिर वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल दिया।

विज्ञापन


इस घटना के बाद पीड़ितों ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने मारपीट करने वाले बदमाशों के दो साथियों को पकड़ लिया लेकिन मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। 

इस मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जबलपुर के एसपी अमित सिंह ने इस मामले को लेकर कहा कि यह जिले के अधारताल का है। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की जांच की जाएगी, साथ ही आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन



घटना पर सख्त कार्रवाई ना होने पर पीड़ित युवक भाजपा विधायक इंदु तिवारी के पास पहुंचे और अपनी पीड़ा बताई। पीड़ित युवकों ने बताया कि वे दोनों परीक्षा देने जा रहे थे, तभी आरोपियों ने उन्हें पकड़ लिया और एक कार में बैठाकर जबरन सुनसान जगह ले गए और मारपीट की। 

इसके बाद पुलिस शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। विधायक ने इस घटना को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि शहर में अपराधी बेखौफ हो गए हैं जिसका उदाहरण इस वीडियो देखने से मिलता है। जबकि एसपी अमित सिंह ने इस मामले में आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने और उन पर जिला बदर एवं एनएसए की कार्रवाई करने का भरोसा जताया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें