फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल: IPS सुधीर सक्सेना मध्य प्रदेश लौटे, बनेंगे नए डीजीपी, गृह मंत्री ने भी लगाई नाम पर मुहर

Thu, 03 Mar 2022 05:10 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

IPS अफसर सुधीर सक्सेना के प्रदेश के नए डीजेपी बन सकते हैं। वर्तमान डीजीपी विवेक जोहरी 4 मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
विज्ञापन
IPS सुधीर सक्सेना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के नए डीजेपी को लेकर बुधवार को फिर चर्चा तेज हो गई है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुधीर सक्सेना की केन्द्र सरकार ने प्रतिनियुक्ति की सेवाएं वापस कर दी है। ऐसे में सक्सेना के प्रदेश के नए डीजेपी बनाने के कयास लगाए जा रहे है। वर्तमान डीजीपी विवेक जोहरी 4 मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को इस बात पर मुहर लगा दी। उन्होंने कह दिया कि सुधीर सक्सेना ही नए डीजीपी बनाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश सरकार ने 1987 बैच के सुधीर सक्सेना की सेवाएं राज्य को वापस करने का आग्रह किया था। केन्द्र ने उनकी सेवाएं राज्य को वापस कर दी है। सुधीर सक्सेना दिल्ली में केन्द्रीय सचिवालय में सेक्रेटरी सुरक्षा के पद पर पदस्थ हैं। उनको केन्द्र ने रिलीव कर दिया है। प्रदेश में लंबे समय से नए डीजेपी के लिए नामों को लेकर चर्चा चल रही है। इसमें सुधीर सक्सेना के अलावा राजीव टंडन के नाम भी शामिल हैं। टंडन को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के भरोसेमंद अधिकारियों में गिना जाता है। टंडन मई 2022 में सेवानिवृत्त हो रहे हैं। हालांकि अभी सरकार की तरफ से डीजीपी के नाम को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। चर्चा है कि सरकार गुरुवार को डीजीपी के नाम का एलान कर सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सुधीर सक्सेना मध्य प्रदेश में 1992 से 2000 से प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ रहे हैं। वह 2012 से 2014 तक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ओएसडी भी रह चुके हैं। 2016 तक इंटेलिजेंस के चीफ रह चुके हैं। वह केन्द्र में सरकार में भी कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें