फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 करोड़ की वसूली के लिए उद्योगपति को पुलिस ने उठाकर घर से बाहर किया

Sun, 01 Sep 2019 10:18 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
उद्योगपति को टांग कर ले जाती पुलिस - फोटो : ANI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के इंदौर में लोन के बकाया 70 करोड़ रुपये की वसूली के लिए घर का कब्जा लेने पहुंचे अफसरों को काफी मशक्कत करना पड़ी। उद्योगपित और उत्कर्ष इंडस्ट्रीज प्रालि के संचालक सत्यनारायण राठी जब घर से बाहर नहीं निकले जिसके बाद पुलिस को जोर जबरदस्ती करते हुए उद्योगपति को टांग कर बाहर निकालना पड़ा। 

विज्ञापन



दरअसल, मामला यह है कि उद्योगपति और उत्कर्ष इंडस्ट्रीज के संचालक सत्यनारायण राठी पर स्टेट बैंक के लोन का 70 करोड़ बकाया है। जिसको लेकर अफसर उनके घर का कब्जा लेने पहुंची थी। अफसरों ने राठी को बाहर आने को कहा लेकिन राठी घर से बाहर नहीं निकले। 

राठी के घर से नहीं निकलने पर अफसरों ने पुलिस को बुलाया। जिसके बाद पुलिस के जवानों ने टांगाटोली करते हुए उसे घर से बाहर निकाला। उद्योगपति राठी को इस तरह घर से बाहर निकाला गया और घर से निकालकर पुलिस वैन में डाला गया। हालांकि इसके कुछ देर बाद ही राठी को पलासिया थाने से छोड़ दिया गया। शनिवार को कैलाश पार्क स्थित उनके दो मंजिला मकान पर कब्जे के लिए चार घंटो तक विवाद चलता रहा। 
विज्ञापन


क्लेक्टर अदालत से 2013-14 में ही कुर्की के आदेश मिल चुके थे। राठी को अदालत से भी राहत नहीं मिली थी। अदालत के आदेश के बाद यह कार्रवाई हुई है। बता दें कि राठी का एक सोया प्लांट है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें