फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: इंदौर के एक जोड़े ने पेश की मिसाल, भगवान के दर्शन से पहले ली कोरोना की वैक्सीन

Wed, 23 Jun 2021 01:12 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में एक जोड़े ने भगवान के दर्शन करने से पहले कोरोना का टीका लगवाना उचित समझा। जोड़े ने ऐसा करके जनता को एक संदेश दिया है कि कोरोना के खिलाफ लड़ने के लिए टीका लगवाना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
भगवान के दर्शन से पहले दुल्हा-दुल्हन ने लगवाई वैक्सीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के इंदौर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो लोगों को कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में एक बड़ा संदेश दे रहा है। इंदौर के एक जोड़े ने मंदिर में दर्शन करने से पहले वैक्सीन लगाना जरूरी समझा। दरअसल ये जोड़ा, पहले गणेश मंदिर खजराना पर दर्शन करने पहुंचे थे लेकिन इससे पहले ही पंडित ने पूछ डाला कि क्या आपने वैक्सीन लगवा ली।

विज्ञापन


इस पर जोड़ो ने जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने अभी वैक्सीन नहीं लगाई है। इसके जवाब में पुजारी ने जोड़े को पहले वैक्सीन लगवाने की सलाह दी और बाद में भगवान का आशीर्वाद लेने का कहा। इसके बाद दुल्हा-दुल्हन ने पहले वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर कोरोना का टीका लगवाया और बाद में भगवान के दर्शन किए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें