फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज से परेशान व्यक्ति खुदकुशी के लिए बाघों के बाड़े में जा रहा था कूदने, कर्मचारियों ने बचाया

Fri, 22 Nov 2019 03:03 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

इंदौर में कमला नेहरू चिड़ियाघर में 43 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर बाघों के बाड़े में कूदने की कोशिश की। हालांकि, चिड़ियाघर कर्मचारियों की सतर्कता के चलते उसकी जान बचा ली गई।

विज्ञापन


चिड़ियाघर के प्रभारी उत्तम यादव ने बताया कि यह व्यक्ति बाघों के बाड़े की करीब 25 फुट ऊंची जाली पर चढ़कर इसमें कूदने की कोशिश कर रहा था। तभी वहां काम कर रहे माली और सुरक्षा कर्मियों की उस पर नजर पड़ी और उन्होंने उसके पैर पकड़कर उसे जाली से नीचे उतारा।

यादव के मुताबिक यह व्यक्ति चिड़ियाघर के जिस बाड़े में कूदने वाला था, उसमें एक मादा और दो नर बाघ चक्कर काट रहे थे। उन्होंने बताया कि इस व्यक्ति को पकड़कर संयोगितागंज पुलिस के हवाले कर दिया गया। पकड़े जाने पर उसने खुद को कर्ज से परेशान बताया। वह कह रहा था कि पिछले एक महीने से उसके मन में आत्महत्या के ख्याल चल रहे थे।
विज्ञापन


इस बीच, संयोगितागंज पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि इस व्यक्ति की पहचान विजय झाला (43) के रूप में हुई है। पहली नजर में वह मानसिक तौर पर परेशान लग रहा है। उन्होंने बताया कि संदेह है कि घटना के वक्त झाला किसी नशे के प्रभाव में था। उससे पूछताछ के साथ घटना की जांच जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें