फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhya Pradesh: ईट राइट चैलेंज प्रतियोगिता में भी इंदौर देश में प्रथम, टॉप 10 में प्रदेश के चार शहर

Sat, 04 Jun 2022 07:54 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश ने ईट राइट चैलेंज प्रतियोगिता में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण की ईट राइट चैलेंज प्रतियोगिता में इंदौर ने प्रथम और भोपाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
eat right challenge event - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश ने ईट राइट चैलेंज प्रतियोगिता में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण की ईट राइट चैलेंज प्रतियोगिता में इंदौर ने प्रथम और भोपाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वाह भिया! आपने फिर कर दिखाया। आज मैं गर्वित और हर्षित हूं, आप सब मध्य प्रदेश वासियों को सूचित करते हुए कि इंदौर ने एफएसएसआई इंडिया द्वारा आयोजित ईट राइट चैलेंज जीत कर पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर मध्य प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। वहीं, प्रतियोगिता में भोपाल तीसरे, उज्जैन पांचवे और जबलपुर सातवें स्थान पर आकर मध्य प्रदेश के गौरव में चार चांद लगाने का उत्कृष्ट कार्य किया है। सीएम ने अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और कर्मचारियों को बधाई दी।
 
खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने और नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए ईट राइट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 180 से ज्यादा शहरों को शामिल किया गया था। 7 जून को दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में इंदौर, भोपाल समेत देश के अन्य शहरों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें