फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: उज्जैन में अब युवक आया चायनीज मांझे की चपेट में, गला और अंगुली कटी, अस्पताल में चल रहा इलाज

Mon, 24 Jan 2022 04:56 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

चायनीज मांझे का कहर जारी है। लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद इस पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। उज्जैन में बाइक सवार युवक चायनीज मांझे की चपेट में आ गया। उसके गले व अंगुली में चोट आई। उज्जैन में ही चायनीज मांझे की चपेट में आने से पक्षियों की भी मौत हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चायनीज मांझे का कहर जारी है। लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद इस पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। उज्जैन में बाइक सवार युवक चायनीज मांझे की चपेट में आ गया। उसके गले व अंगुली में चोट आई। उज्जैन में ही चायनीज मांझे की चपेट में आने से पक्षियों की भी मौत हुई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर करीब एक बजे प्रद्युम्न बैरागी निवासी महालक्ष्मी विहार अपनी बहन को छोड़ने रेलवे स्टेशन छोड़ने के लिए बाइक से जा रहा था। अरविंद नगर में उसके गले में अचानक चाइनीज मांझा उलझ गया। समय रहते उसे पता चला गया औऱ वह मांझे को निकालने लगा, लेकिन इतने में ही गला कट गया और मांझा निकालने के प्रयास में अंगुली भी कट गई। इससे खून बहने लगा। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल ले गए। इधर बताया जा रहा है कि अस्पताल के समीप पेड़ पर बैठे कुछ पक्षियों की भी चायनीज मांझे के कारण मौत हुई। गौरतलब है कि इसी माह 15 तारीख को चायनीज मांझे के कारण नेहा आंजना नामक छात्रा की मौत हो गई थी। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया था और चायनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की थी लेकिन बाद में फिर से वही हाल हो गए। प्रतिबंध के बावजूद बाजार में चायनीज मांझा बिक रहा है और लोग इसका उपयोग कर रहे हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें