फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: दिग्विजय सिंह को कॉमेडी करानी है तो राहुल गांधी को बुलवा लें, देवताओं का अपमान करने वालों का स्थान तो जेल ही होगाः मिश्रा

Tue, 14 Dec 2021 01:31 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दिग्विजय सिंह को कामरा और फारुकी के बजाय राहुल गांधी को बुलाना चाहिए। प्रदेश में देवताओं का अपमान करने वाला शो नहीं करने देंगे। उसकी जगह सिर्फ जेल में है। 
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह को अगर कॉमेडी ही करानी है तो राहुल गांधी को बुलवा लें। अगर देवताओं का अपमान करने वाला कोई शो होगा तो उसका स्थान जेल में ही होगा। हम किसी भी कीमत पर किसी की भी भावनाओं से खेलने नहीं देंगे। 
विज्ञापन


दरअसल, सोमवार को दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा और मुनव्वर फारुकी को भोपाल में कॉमेडी शो का न्योता भेजा था। दोनों को ही विवादित कॉमेडी और सरकार-विरोधी टिप्पणियों की वजह से हिंदू संगठनों की आपत्ति का सामना करना पड़ रहा है। इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया में डॉ. मिश्रा ने कहा कि "दिग्विजय सिंह जी को कॉमेडी ही करानी है तो जो आलू से सोना बनाते हैं, उन्हें बुला लें। छाती में छुरा पीठ से घोंपते हैं, उन्हें बुला लें। पूंजीपति को पूजापति कहते हैं, उन्हें बुला लें। मध्य प्रदेश में हमारे देवताओं का अपमान करने वाला कोई शो होगा तो उसका स्थान जेल में ही होगा। हम किसी भी कीमत पर किसी की भी भावनाओं से खेलने की अनुमति नहीं देने वाले।" इससे पहले भी डॉ. मिश्रा ने मध्य प्रदेश में कामरा और फारुकी के शो को अनुमति नहीं देने की बात कही थी। 

भूपेंद्र सिंह ने भी किया समर्थन
मध्य प्रदेश के नगरीय विकास तथा आवास मंत्री भूपेन्द्र  सिंह ने भी कहा कि दिग्विजय सिंह को कॉमेडी शो करवाना है तो इसके लिए राहुल गांधी को बुलाना चाहिए। राहुल फारुकी से कम कॉमेडियन नहीं हैं। मुनव्वर हिन्दुओं को अपमानित करने वाली कॉमेडी करता है। इस दृष्टि से राहुल गांधी और मुनव्वर में कोई विशेष अंतर नहीं है। दोनों ही कॉमेडियन हैं। दिग्विजय सिंह राहुल गांधी को अपने ऊपर कॉमेडी करने बुलाते हैं तो इससे दिग्विजय के नंबर बढ़ेंगे। दिग्विजय सिंह को मुनव्वर की तुलना में राहुल गांधी ज्यादा बेहतर तरीके से जानते हैं। गांधी ही दिग्विजय पर सही तरीके से कॉमेडी कर पाएंगे। 
विज्ञापन


कांग्रेस भाग रही है चुनावों से 
पंचायत चुनावों से जुड़े सवाल पर डॉ. मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस चुनावों से भाग रही है। एक तरफ चुनावों को लेकर बैठक कर रहे हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस के नेता सुप्रीम कोर्ट में लड़ रहे हैं। कांग्रेस नेता समझते हैं कि कोई भी चुनाव नहीं जीत सकते, इसलिए विरोध कर रहे हैं। 

कांग्रेस की राजनीति बांटने वाली
डॉ. मिश्रा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की राजनीति सदैव से बांटने वाली रही है। पुरुष और पोरुषत्व में, हिंदू और हिंदुत्व में भी विभाजन करना चाहते हैं। इटली में चलता होगा चाचा-चाची, मामा-मामी को अंकल-आंटी कहना। हमारे यहां तो सभी के शाब्दिक अर्थों के लिए अलग-अलग व्यवस्था है। वे किन्हे हिंदुत्ववादी कह रहे हैंय़ जो राम मंदिर बनवा रहे हैं, जो काशी में कॉरिडोर बनवा रहे हैं, जो 370 हटा रहे हैं? ये व्याख्या कर राहुल जी विभाजनकारी राजनीति न करें। देश कांग्रेस की राजनीति को समझता है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें