Dr. Prabhuram Choudhary
- फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना वायरस देश में लगातार लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। देश के कई बड़े नेता भी इसके शिकार हुए हैं। अब मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर ये जानकारी लोगों के साथ साझा की।
उन्होंने ट्वीट में लिखा कि मेरी कोविड की रिपोर्ट टेस्ट के बाद पॉजि़टिव आई है। मेरा सभी से निवेदन है जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, वह कोरोना टेस्ट करवा लें। मेरे निकट संपर्क वाले लोग क्वारंटीन में चले जाएं। ट्वीट पढ़ें-
इससे पहले सीएम शिवराज सिंह के अलावा छह मंत्रियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। जिनमें मंत्री लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव, सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक व कल्याण विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामखेलावन पटेल, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग थे।