फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: गुना में पुलिसकर्मियों की हत्या के 10 दिन बाद एसपी राजीव कुमार मिश्रा को हटाया

Tue, 24 May 2022 11:18 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

प्रदेश सरकार ने गुना जिले में शिकारियों के हमले में पुलिसकर्मियों के शहीद होने के दस दिन बाद पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा को हटा दिया है। साेमवार को गृह विभाग ने आदेश जारी किए हैं। उनका ट्रासंफर भोपाल पुलिस मुख्यालय किया गया है।
विज्ञापन
गुना एसपी राजीव कुमार मिश्रा का भोपाल ट्रांसफर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार ने गुना जिले में शिकारियों के हमले में पुलिसकर्मियों के शहीद होने के दस दिन बाद पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा को हटा दिया है। साेमवार को गृह विभाग ने आदेश जारी किए हैं। उनका ट्रासंफर भोपाल पुलिस मुख्यालय किया गया है।

विज्ञापन


गृह विभाग अवर सचिव अन्नू भलावी के हस्ताक्षर से सोमवार को आदेश जारी किए गए। गुना एसपी राजीव कुमार मिश्रा को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ किया गया है। राजीव कुमार मिश्रा का कांग्रेस ने गुना बीजेपी उपाध्यक्ष हीरेंद्र सिंह उर्फ बंटी बना के साथ फोटो सार्वजनिक किया था। इसमें हीरेंद्र सिंह राजीव कुमार को मिठाई खिलाते दिख रहे हैं। कांग्रेस का आरोप है कि हीरेंद्र सिंह ही गुना के शिकारियों को संरक्षण दे रहे थे। गुना में 14 मई की सुबह पुलिस और शिकारियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में पुलिस के तीन जवान शहीद हो गए थे। पुलिस ने तीन शिकारियों का एनकाउंटर किया। पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें