फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: गुना के आरक्षक ने मांगी इच्छा मृत्यु, फेसबुक पर अपलोड पत्र में लिखा मेरे परिवार को टॉर्चर कर रहे

Mon, 14 Mar 2022 06:07 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

सार

मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक पुलिस आरक्षक ने राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की मांग की है। आरक्षक हरनाम सिंह रघुवंशी ने पत्र अपनी फेसबुक आईडी पर अपलोड किया है। आरक्षक हरनाम सिंह रघुवंशी ने पत्र के जरिए पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। जब इसकी जानकारी पुलिस विभाग को मिली तो हड़कंप मच गया।
 
विज्ञापन
पुलिस आरक्षक ने राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की मांग की है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुना पुलिस के आरक्षक ने राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की मांग की है। आरक्षक हरनाम सिंह रघुवंशी ने पत्र अपनी फेसबुक आईडी पर अपलोड किया है। आरक्षक हरनाम सिंह रघुवंशी ने पत्र के जरिए पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। जब इसकी जानकारी पुलिस विभाग को मिली तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

 
बताया जा रहा है कि यह आरक्षक हरनाम सिंह रघुवंशी जिले के मधुसूदनगढ़ थाने में पदस्थ है। आरक्षक ने पत्र में लिखा है कि "प्रार्थी के परिवार को टॉर्चर किया जा रहा है। साथ ही अपने परिवार की दशा नहीं देख पा रहा है। मां को बेटे से अलग कर दिया गया है। मां बेटी की चिंता में खोई रहती है। साथ ही उसमें लिखा है मेरी नौकरी को ध्यान में रखकर मेरा परिवार कुछ नहीं कर सकता हैं। अगर कुछ भी करता है तो मेरे परिवार पर दबाव बनाया जाता है। अतः प्रार्थी का निवेदन है कि प्रार्थी को इच्छा मृत्यु प्रदान करने की कृपा करें। जिस किसी भी भाई को यह संदेश मिले वह आगे बढ़ाकर महामहिम राष्ट्रपति तक पहुंचाने का कष्ट करे।
विज्ञापन

 
गुना पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने बताया हैं कि अभी इस मामले की जांच की जा रही है। इसके पीछे क्या कारण हैं उसके बाद कुछ बता पाएंगे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें