मिर्ची बाबा ने गोविंद सिंह पर दलितों और संत समाज का अपमान करने का आरोप लगाया था।
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस विधायक डॉ. गोविंद सिंह ने मिर्ची बाबा के आरोपों का जवाब दिया है। शुक्रवार को गोविंद सिंह ने कहा कि मिर्ची बाबा राजनीति कार्यक्रम में जाने के बजाए हिमालय में जाकर तपस्या करें। साथ ही गोविंद सिंह ने मिर्ची बाबा को चुनाव लड़ने की चुनौती भी दी। भिंड में कांग्रेस के मंच से मिर्ची बाबा को उतारने के आरोप लगे थे।
गोविंद सिंह ने कहा कि मैंने मिर्ची बाबा का अपमान नहीं किया। मिर्ची बाबा मंच पर बैठने को लेकर नाराज हुए थे। गोविंद सिंह ने कहा कि पहली पंक्ति पर कांग्रेस के नेताओं को बैठना था। इसी बात से नाराज होकर मंच से चले गए थे।
गोविंद सिंह ने कहा कि बाबाओं को राजनीतिक कार्यक्रम में आने की जरूरत क्या है। उन्होंने कहा राजनीतिक कार्यक्रमों में जाने के बजाए मिर्ची बाबा हिमालय में जाकर तपस्या करें। यहीं नहीं गोविंद सिंह ने मिर्ची बाबा पर हो रहे हमले को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा कि मिर्ची बाबा में इतना ही दम है तो बार-बार उनकी पिटाई क्यों हो रही है। यहीं नहीं गोविंद सिंह ने मिर्ची बाबा को चुनौती दी कि मेरे सामने चुनाव लड़कर दिखाएं।
बता दें भिंड में कांग्रेस के मंच से उतारने पर मिर्ची बाबा ने एक दिन पहले गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात की थी। उन्होंने गोविंद सिंह पर दलितों और संत समाज का अपमान करने का आरोप लगाया था। बता दें मिर्ची बाबा लगातार गौ हत्या के मुद्दे उठा रहे है। वे कांग्रेस नेताओं के करीबी माने जाते हैं।