फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश : बालाघाट में स्कूटी को बचाने में पलटा ट्रक, चार की मौत, आठ की हालत गंभीर

Fri, 25 Dec 2020 11:17 PM IST
दीप्ति मिश्रा पीटीआई, जबलपुर
विज्ञापन
पलटा ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के बालाघाट जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर गांगुलपारा के समीप उटघाटी में शुक्रवार शाम को स्कूटी चालक को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार से चल रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रक में सवार तीन महिलाओं एवं स्कूटी चालक की मौत हो गई और आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


बालाघाट के पुलिस अधीक्षक (नगर)कर्णिक श्रीवास्तव ने बताया कि मृतकों की पहचान 35 वर्षीय सविता मरठे, 40 वर्षीय सुनीता पांचे, 42 वर्षीय यशोदा पांचे एवं 22 वर्षीय अरुण परिहार के रूप में की गई है। अरूण स्कूटी चालक था, जबकि बाकी तीनों ट्रक में सवार थीं।

उन्होंने कहा कि इस हादसे में ट्रक में सवार आठ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

श्रीवास्तव ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक एवं खलासी वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। उन्होंने कहा कि ट्रक हादसे के वक्त उकवा से बालाघाट की ओर आ रहा था और ट्रक में सवार जो 11 लोग हताहत हुए हैं, उन सभी ने हादसे के कुछ समय पहले ही इस ट्रक चालक से लिफ्ट मांगी थी और अपने गांव पायली जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें